UPTET Syllabus In Hindi 2022 : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए हर साल यूपी टीईटी की परीक्षा आयोजित करता है, इस साल भी आयोग शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा।
ऐसे में इस साल उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं उन उम्मीदवारों के लिए UPTET Exam Pattern और UPTET Syllabus 2022 In Hindi से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी लेना बेहद ही जरूरी है। इस लेख में हम आपको यूपीटीईटी सिलेबस के साथ-साथ UPTET Syllabus 2022 PDF In Hindi भी प्रदान करेंगे।
UPTET (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का संक्षिप्त विवरण
- UPTET परीक्षा आयोजक : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (यूपीबीईबी)
- परीक्षा का नाम : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा
- आवेदन का मोड : ऑनलाइन
- परीक्षा का मोड : ऑफलाइन (पेन और पेपर)
- परीक्षा का उद्देश्य : योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान करना
- लेख का नाम : UPTET Syllabus In Hindi 2022
- आधिकारिक वेबसाइट : updeled.gov.in
UPTET Syllabus क्यों जरूरी है?
उत्तर प्रदेश के जो उम्मीदवार इस साल UPTET Exam में सम्मिलित होने वाले हैं, उन्हें इस परीक्षा में सफल होने के लिए UPTET Syllabus 2022 और UPTET Exam Pattern की जानकारी बेहतर ढंग से होनी चाहिए। इसके अलावा हमारे द्वारा दिए इस लेख में जाने वाले UPTET Syllabus PDF In Hindi की मदद से उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तैयारी को सुनियोजित ढंग से कर सकते हैं।
UPTET परीक्षा पैटर्न
- यूपी टीईटी की परीक्षा के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 नंबर निर्धारित होगा।
- इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- UPTET की परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती है।
- प्रथम प्रश्न पत्र ऐसे व्यक्ति के लिए होगा जो 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
- द्वितीय प्रश्न पत्र ऐसे व्यक्ति के लिए होगा जो 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
- जो व्यक्ति 1 से 5 और 6 से 8 दोनों के शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें दोनों पेपरों में शामिल होना पड़ेगा।
- दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे की होगी तथा प्रश्नो की संख्या 150 होगी।
नीचे हमने UPTET के पेपर -1 और पेपर -2 के परीक्षा पैटर्न को आपके साथ साझा किया है-
UPTET Paper -1 का परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास | 30 | 30 |
भाषा प्रथम- हिंदी | 30 | 30 |
भाषा द्वितीय- अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्यन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET Paper -1 का परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास | 30 | 30 |
भाषा प्रथम- हिंदी | 30 | 30 |
भाषा द्वितीय- अंग्रेजी/ उर्दू/ संस्कृत | 30 | 30 |
गणित & विज्ञान & सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
UPTET Syllabus पीडीएफ
UPTET Syllabus 2022 में बाल विकास और शिक्षण पद्धति, भाषा 1 और 2, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन शामिल हैं। इन विषयों में कौन-कौन से टॉपिक्स आएंगे इसकी जानकारी हेतु हम आपको नीचे UPTET Paper -1 और UPTET Paper -2 Syllabus PDF प्रदान कर रहे हैं।
इसके अलावा अगर आप चाहें तो UPTET 2022 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके नए सिलेबस की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
UPTET Paper -1 Syllabus 2022 – प्राथमिक स्तर (1 से 5 तक)
UPTET Paper -2 Syllabus 2022 – प्राथमिक स्तर (6 से 8 तक)
जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों का शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं उनके लिए UPTET Paper 2 Syllabus बेहद ही जरूरी है। ऐसे में आज हम नीचे आपको UPTET Syllabus PDF नीचे प्रदान कर रहे हैं। जिसमे आप Paper 2 के साथ-साथ Paper -1 का भी सिलेबस देख सकते हैं।
यूपीटीईटी की वैधता / Validity Of UPTET
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की वैधता अब हमेशा के लिए होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPTET Certificate को जीवन भर के लिए वैध बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि अब तक यह प्रमाणपत्र 5 साल के लिए वैध था। हालांकि जो उम्मीदवार अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं है वे पुनः परीक्षा में शामिल होकर बेहतर अंक अर्जित कर सकते हैं।
यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
UPTET परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान अब तक नहीं है।
इस परीक्षा का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दो भाषाओं में होगा। अभ्यर्थी अपने सुविधानुसार पेपर का चयन कर सकते हैं।
UPTET पेपर 1 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 (हिंदी), भाषा 2 (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन के लिए पांच विषय हैं। वहीं UPTET पेपर 2 में बाल विकास शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 (हिंदी), भाषा 2 (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत) और गणित / विज्ञान या सामाजिक विज्ञान / सामाजिक अध्ययन शामिल हैं।
यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 2.30 घंटे (150 मिनट) तक होगा।
हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रदान किया गया UPTET Syllabus 2022 In Hindi और इसके परीक्षा पैटर्न से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी। UPTET परीक्षा से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स हेतु जॉब अलर्ट को बुकमार्क करें।