UPSSSC PET Syllabus In Hindi : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग Group C की भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के लिए Preliminary Eligibility Test (PET) आयोजित करता है, जिसकी वैधता 1 साल के लिए होती है। PET में प्राप्त अंको के अनुसार ही UPSSSC की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।
ऐसे में यदि आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं तो आपको UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi तथा UPSSSC PET Exam Pattern के बारे में जानना बेहद ही जरूरी है, क्योंकि इस साल भी UPSSSC PET Exam 2022 का आयोजन किया जाएगा।
UPSSSC PET का संक्षिप्त विवरण
- संस्था का नाम : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
- परीक्षा का मोड : ऑफलाइन
- परीक्षा का उद्देश्य : मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करना
- UPSSSC PET की वैधता : 1 साल
- आधिकारिक वेबसाइट : http://upsssc.gov.in/
- लेख का नाम : UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi
UPSSSC PET Exam Pattern – परीक्षा का पैटर्न
UPSSSC PET की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि यह उत्तर प्रदेश (यूपी) में सचिवालय पदों आदि पर भर्ती के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। एक उम्मीदवार के पीईटी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद, उन्हें उन विशेष पदों के आधार पर उन परीक्षाओं में शामिल होना होगा, जिनमें वे रुचि रखते हैं।
ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए UPSSSC PET एग्जाम पैटर्न तथा इसमें किन- किन विषयों से कितने प्रश्नों का संकलन किया जाएगा, इसके बारे में आपको बताने वाले हैं।
UPSSSC PET Exam Pattern
पीईटी के लिए हाल ही में जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
- परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे, प्रश्नों की संख्या 100 होगा
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
- गलत उत्तरों के परिणामस्वरूप 1/4 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।
आइए अब ग्राफ के अनुसार समझते हैं कि कितने विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।
विषय का नाम | कुल प्रश्न/कुल अंक |
भारतीय इतिहास | 05 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 05 |
भूगोल | 05 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 05 |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | 05 |
सामान्य विज्ञान | 05 |
प्राथमिक अंकगणित | 05 |
सामान्य हिंदी | 05 |
सामान्य अंग्रेजी | 05 |
रीजनिंग | 05 |
सामयिकी | 10 |
सामान्य जागरूकता | 10 |
हिंदी गद्यांश / व्याकरण | 10 |
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 |
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण | 10 |
कुल प्रश्न/कुल अंक | 100/100 |
UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi
UPSSSC PET प्रश्न पत्र को 5 भागों में विभाजित किया जाएगा। हम आपको वे विषय प्रदान कर रहे हैं जो आगामी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल किए जाएंगे। नीचे UPSSSC PET 2022 के लिए विस्तृत विषयवार पाठ्यक्रम दिया गया है।
- हिन्दी
- अंग्रेज़ी
- गणित
- सामान्य बुद्धि
- सामान्य ज्ञान
विस्तृत UPSSSC PET सिलेबस नीचे दिया गया है-
विषय | विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक | अंक |
भारतीय इतिहास | सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन, राजपूत काल,सल्तनत काल, मराठा, ब्रिटिश राज्य एवं उसके आर्थिक प्रभाव, इत्यादि। | 05 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | स्वाधीनता आंदोलन, महात्मा ग़ांधी का जन्म एवं अन्य नेताओं की भूमिका, क्रांतिकारी आंदोलन, विधायी संशोधन, भारत छोड़ो आंदोलन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, इत्यादि। | 05 |
भूगोल | भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल, नदियां, घाटियां, मरुस्थल, वन, टाइम जोन, जनसंख्या एवं प्रभाव इत्यादि। | 05 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | भारतीय अर्थव्यवस्था, योजना, पंचवर्षीय योजनाओं, मिश्रित अर्थव्यवस्था, दुग्ध विकास, श्रम सुधार इत्यादि | 05 |
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन | भारतीय संविधान एवं मुख्य विशेषताएं, संसदीय प्रणाली, नीति निदेशक तत्व, जिला प्रशासन, न्यायालय, स्थानीय तथा ग्राम राज्य संस्थाएं, इत्यादि। | 05 |
सामान्य विज्ञान | प्रारंभिक भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान। | 05 |
प्राथमिक अंकगणित | पूर्ण, अपूर्ण संख्याएं, प्रतिशतता, वर्ग, वर्गमूल, साधरण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, औसत, घातांक, घात इत्यादि। | 05 |
सामान्य हिंदी | संधि, विलोम शब्द, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, मुहावरे, लेखक रचनाओं, सामान्य अशुद्धियां इत्यादि। | 05 |
सामान्य अंग्रेजी | अंग्रेजी व्याकरण, रीडिंग Comprehension इत्यादि। | 05 |
रीजनिंग | क्रम, रैंकिंग, संबंध, कैलेंडर, घड़ी, कोडिंग, डिकोडिंग इत्यादि। | 05 |
सामयिकी | भारत एवं वैश्विक | 10 |
सामान्य जागरूकता | भारत के पड़ोसी देश, मुद्रा, राजधानी, अंतराष्ट्रीय दिवस, भारतीय पर्यटन स्थल, भारतीय कला एवं संस्कृति, पुस्तकें एवं लेखक, भारतीय अनुसंधान संगठन इत्यदि। | 10 |
हिंदी गद्यांश / व्याकरण | अपठित गद्यांश एवं विवेचना। | 10 |
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण | ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण। | 10 |
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण | तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण। | 10 |
Upsssc Pet Syllabus In Hindi PDF Download
यदि आप PET Syllabus Hindi PDF को डाऊनलोड चाहते हैं, तो आप इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी UPSSSC Pet Syllabus In Hindi PDF Download कर सकते हैैं।
इसके अलावा UPSSSC PET परीक्षा 2022 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को ऊपर दिए गए पाठ्यक्रम को पढ़ना चाहिए और परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए अपने कमजोर विषयों पर जोर देने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, उन्हें UPSSSC की आगामी परीक्षा तिथियों से संबंधित नवीनतम समाचार और अपडेट इत्यादि देखना चाहिए।
PET Syllabus Hindi – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
UPSSC PET 2022 परीक्षा में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय रहेगा।
हाँ, UPSSC PET 2022 परीक्षा में ऋणात्मक अंकन का प्रावधान 1/4 है, यानि 0.25 है।
UPSSC PET 2022 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
हमें पूरी उम्मीद है, आपको UPSSSC PET Syllabus 2022 In Hindi और UPSSSC PET Exam Pattern की यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, UPSSSC PET 2022 से जुड़े सभी अपडेट लिए हमारे पोर्टल Job Alert पर रोज विजिट करें।