RRB Group D General Knowledge Practice Set -31 : रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा साल 2019 में रेलवे ग्रुप D की भर्ती निकाली गई थी। हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में हो सकता है। इसके साथ अभ्यर्थियों को ये भी पता होना चाहिए कि अब RRB Group D परीक्षा के लिए केवल एक ही पेपर देना होगा और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ऐसे में इस लेख के द्वारा हम ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 15 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये है। जिसे परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों को अवश्य पढ़ें।
RRB Group D General Knowledge Practice Set -31
प्रश्न. भारत द्वारा विकसित प्रथम वाणिज्यिक असैनिक वायुयान कौन-सा है?
- पवन हंस
- तेजस
- गजराज
- सारस
उत्तर: 4
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या है :
- 15
- 11
- 7
- 18
उत्तर: 1
प्रश्न. किस लेखक ने जासूसी पात्र ‘पोइरोट’ की रचना की?
- डॉयल
- क्रिस्टी
- रॉबिन्सन
- सिल्वा
उत्तर: 2
प्रश्न. किस लेखक ने प्रसिद्ध चरित्र ‘जीव्स’ की रचना की?
- ऑर्थर कॉनन डॉयल
- पी. जी. वुडहाउस
- अरविन्द अडिगा
- रामचन्द्र गुहा
उत्तर: 2
प्रश्न. मानव विकास सूचकांक कौन तैयार करता है?
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
- विश्व व्यापार संगठन
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- विश्व स्वास्थ्य संगठन
उत्तर: 1
प्रश्न. पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को कहते हैं
- एयर समिट (वायु शिखर)
- रिसोर्स समिट (संसाधन शिखर)
- अर्थ समिट (भूमि शिखर)
- वॉटर समिट (जल शिखर)
उत्तर: 3
प्रश्न. किसके समय में सरकारी विनिमेयक कानून द्वारा ‘सती प्रथा’ का उन्मूलन किया गया?
- वारेन हेस्टिंग्स
- लॉर्ड वेलेस्ली
- लॉर्ड एमहर्स्ट
- लॉर्ड बेन्टिंक
उत्तर: 4
प्रश्न. ILO का सही विस्तार निम्नलिखित में से क्या है?
- इंटरनेशनल लॉ एंड ऑर्डर
- इंटर – स्टेट लॉफुल ऑर्डिनेंस
- इंडियन लीगल ओरिएंटेशन
- इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन
उत्तर: 4
प्रश्न. नक्सलवाद की जन्मस्थली ‘नक्सलबाड़ी’ निम्न में से किस राज्य में स्थित है?
- छत्तीसगढ़
- ओडिशा
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
उत्तर: 3
प्रश्न. किस संशोधन ने प्रस्तावना में संशोधन किया और भारत के विवरण को “सार्वभौम लोकतांत्रिक गणराज्य” से “सार्वभौम समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य” में बदल दिया?
- 40वाँ संशोधन
- 45वाँ संशोधन
- 41वाँ संशोधन
- 42वाँ संशोधन
उत्तर: 4
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव कौन था ?
- डैग हैमरस्कजोल्ड
- कुर्त वाल्डहीम
- यू-थांट
- त्रिग्वे ली
उत्तर: 4
प्रश्न. शिवा थापा …….. से संबंधित है।
- बैडमिंटन
- लॉन टेनिस
- मुक्केबाजी
- क्रिकेट
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘मैत्री’ तथा ‘दक्षिण गंगोत्री’ किस महाद्वीप में भारत के शोध केंद्र हैं?
- ऑस्ट्रेलिया
- दक्षिणी अमेरिका
- अंटार्कटिका
- अफ्रीका
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘दी गाईड’ उपन्यास के लेखक हैं।
- आर. के. लक्ष्मण
- आर. के. सिंह
- आर. के. नारायण
- राज कपूर
उत्तर: 3
प्रश्न. निम्नलिखित पुस्तकों में कौन सी पुस्तक, मुंशी प्रेमचन्द द्वारा लिखित नहीं है ?
- गोदान
- गोरा
- गबन
- रंगभूमि
उत्तर: ?
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु जॉब अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।