RRB Group D General Knowledge Practice Set -24 : आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। दिसंबर 2020 में, बोर्ड ने कहा था कि परीक्षा अप्रैल में शुरू होगी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए परीक्षा नही हो पाई। काफी लंबे इंतजार के बाद अब नए सूचना के अनुसार जुलाई महीने में परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है।
ऐसे में इस लेख के द्वारा हम ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये है। जिसे परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों को अवश्य पढ़ें।
RRB Group D General Knowledge Practice Set -24
प्रश्न. ‘मोदीस मिडास टच इन फॉरेन पॉलिसी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
- सुरेन्द्र कुमार
- पी.एस. नेगी
- सुनीता नारायण
- अनुज धर
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘फ्रीडम-फ्रॉम फीयर’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है ?
- बेनजीर भुट्टो
- कोराजोन एक्यूईनो
- ऑन्ग सैन सू क्यी
- नयनतारा सहगल
उत्तर: 3
प्रश्न. संकेत भाषा का संबंध किससे है?
- टेलिप्रिंटर
- पेरंबुलेटर
- धान्य
- अंगुलि – छाप
उत्तर: 4
प्रश्न. रडार का प्रयोग किसलिए किया जाता है?
- निमग्न पनडुब्बियों का पता लगाना
- रेडियो रिसीवर से सिग्नल प्राप्त करना।
- दूरस्थ वस्तुओं की पहचान करना और उनका पता लगाना।
- तुल्यकाली उपग्रह का पता लगाना।
उत्तर: 3
प्रश्न. गोल्डन ग्लोब पुरस्कार किससे सम्बन्धित है ?
- सामाजिक कार्य
- पत्रकारिता
- शांति प्रयास (पहल)
- फिल्में
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के लिए प्रतिवर्ष मूर्तिदेवी पुरस्कार दिया जाता है?
- साहित्य
- फिल्म
- पत्रकारिता
- संगीत
उत्तर: 1
प्रश्न. उस देश का नाम बताइए जिसने प्रथम उपग्रह “स्पुतनिक” अंतरिक्ष में छोड़ा।
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- सोवियत संघ
- जापान
- इंग्लैंड
उत्तर: 2
प्रश्न. विकल्पी प्रश्नों की जांच के लिए सामान्यतः प्रयुक्त साधन निम्न में से कौन -सा है?
- ओ.सी.आर
- ओ.एम.आर
- एम.आई.सी.आर
- बार कोड रीडर
उत्तर: 2
प्रश्न. किसने 26 बार अकादमी अवॉर्ड जीता ?
- चार्ली चैपलिन
- एल्फ्रेड हिचकॉक
- वाल्ट डिजनी
- आकिरो कुरोसावा
उत्तर: 3
प्रश्न. “द हिंदूज : ऐन ऑल्टरनेटिव हिस्ट्री” नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
- शोभा डे
- बी.आर. अंबेदकर
- वेंडी डोनिगर
- सलमान रुश्दी
उत्तर: ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु जॉब अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।