RRB Group D General Knowledge Practice Set -01 : रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा साल 2019 में रेलवे ग्रुप D की भर्ती निकाली गई थी। अभ्यर्थियों के काफ़ी लंबे इंतजार के बाद हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में हो सकता है। इसके साथ अभ्यर्थियों को ये भी पता होना चाहिए कि अब RRB Group D परीक्षा के लिए केवल एक ही पेपर देना होगा और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे में प्रतियोगी छात्र अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।
इस लेख के द्वारा हम ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर को लेकर आये है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इन प्रश्नों पर एक नज़र अवश्य डाल लें, जिससे की आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिल सके।

RRB Group D General Knowledge Practice Set -01
प्रश्न. प्रसिद्ध पुस्तक ‘ए बेटर इन्डिया, ए बेटर वर्ल्ड’ इनके द्वारा लिखी गई है :
- अजीम प्रेम जी
- एन आर नारायणमूर्ति
- प्रवीन महापात्रा
- राजीव सीकरी
उत्तर: 2
प्रश्न. नवीनतम पुस्तक ‘जर्नी ऑफ ए नेशन: इंडियन नेशनल कांग्रेस- 125 ईअर्स’ का लेखक कौन है?
- सुनील शास्त्री
- विजय दत्त
- आनंद शर्मा
- अशोक शर्मा
उत्तर: 3
प्रश्न. विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) संयुक्त राष्ट्र की खाद्य सहायता शाखा है। इसका मुख्यालय कहाँ है?
- ब्रुसेल्स में
- पेरिस में
- रोम में
- न्यूयॉर्क में
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘द सेटेनिक वर्सेस’ के लेखक हैं
- कुशल दास
- सलमान रशदी “
- राममूर्ति
- जॉन ग्रिशम
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘इफ क्रिकेट इज़ रिलीजन, सचिन इज गॉड’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
- विजय संथानम
- श्याम बालासुब्रमनियम
- (1) और (2) दोनों
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 3
प्रश्न. नवीनतम पुस्तक ‘कुरुक्षेत्र टु कारगिल’ किसने लिखी है?
- सूर्यनाथ सिंह
- करण सिंह
- कुणाल भारद्वाज
- कुलदीप सिंह
उत्तर: 4
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद् द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियन्त्रण बोर्ड के लिए निम्नलिखित किस भारतीय का चयन 23 अप्रैल, 2014 को किया गया था, जिसे 5 वर्ष के कार्यकाल (2020-2025) हेतु 7 मई, 2019 को पुनः चयन किया गया ?
- सुधीर राजकुमार
- जगजीत पवडिया
- सैय्यद अकबरुद्दीन
- यास्मिन अली हक
उत्तर: 2
प्रश्न. जनवरी 2020 तक, विश्व बैंक समूह क अध्यक्ष कौन थे?
- डेविड मालपास
- रॉबर्ट जोलिक
- जिम योंग किम
- पॉल वोल्फोवित्ज
उत्तर: 1
प्रश्न. वर्ष 2024 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी कौन सा शहर करेगा ?
- लॉस एंजिल्स
- पेरिस
- रोम
- ब्यूनस आयर्स
उत्तर: 2
प्रश्न. राफेल नडाल ने किसे हराकर यू.एस. ओपन 2017 का पुरुष एकल खिताब जीता?
- केविन एंडरसन
- रोजर फेडरर
- स्टैन वावरिंका
- होरिया टेकाउ
उत्तर: 1
प्रश्न. इनमें से कौन सा शहर राष्ट्रमंडल खेल-2022 की मेजबानी करेगा?
- ग्लासगो
- बर्मिंघम
- दिल्ली
- डरबन
उत्तर: 2
प्रश्न. अक्टूबर 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष क प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया था?
- रोड्रिगो राटो
- डॉमिनिक स्ट्रॉस-कान
- क्रिस्टालिना जॉर्जीवा
- क्रिस्टीन लैगार्डे
उत्तर: 3
प्रश्न. जनवरी 2020 तक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कितने सदस्य थे?
- 164
- 189
- 174
- 182
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी का खेल उनके खेल से सुमेलित नहीं है?
- जीतू राय : शूटिंग
- पी.वी. सिंधु: बैडमिंटन
- साक्षी मलिक : बॉक्सिंग
- दीपा करमाकर : जिम्नास्टिक
उत्तर: 3
प्रश्न. वर्ष 2028 के ग्रीष्मकाल ओलंपिक की मेजबानी कौन-सा शहर करेगा ?
- लॉस एंजिल्स
- मास्को
- हेलसिंकी
- पेरिस
उत्तर: 1
प्रश्न. अक्टूबर 2017 में, सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को उन कंपनियों पर कितना दंड/जुर्माना लगान का निर्देश दिया जो न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारक मानदंडों का पालन नहीं करते हैं?
- 5,000 रु. प्रति दिन
- 12,000 रु. प्रति दिन
- 15,000 रु. प्रति दिन
- 20,000 रु. प्रति दिन
उत्तर: 1
प्रश्न. जनवरी 2018 में, कंपनियाँ (संशोधन) अधिनियम, 2017 को अधिसूचित किया गया था। संशोधन अधिनियम के कुछ प्रावधानों का ………. के काम पर महत्वपूर्ण असर है।
- दिवाला तथा दिवालियापन संहिता FIPE 1(आईबीसी), 2016
- नाबार्ड (संशोधन) विधेयक, 2017
- एएमएएसआर (संशोधन) विधेयक 2017
- कोई विकल्प सही नहीं है।
उत्तर: 1
प्रश्न. “ऐलिस इन द वंडरलैंड” का निर्देशक कौन था ?
- लेविस कैरोल
- टिम बुर्टोन
- लिंडा वूलवरटन
- एलन रिकमैन
उत्तर: 2
प्रश्न. मिस्टर सुमंत मूलगावकर के नाम पर भारत में निम्न में से किस कार का नाम रखा गया ?
- टाटा सूमो
- हुंडई सेंटा फी
- टाटा सफारी
- हुंडई सेंट्रो
उत्तर: 1
प्रश्न. भारत का प्रथम फील्ड मार्शल कौन थे?
- ए. एस. वैद्य
- के. एम. करिअप्पा
- सुन्दरजी
- एस. एच. एफ. जे. मानेकशॉ
उत्तर: 4
प्रश्न. सितम्बर, 2017 में, सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (एसएयूएनआई) योजना का लिंक IV पाइपलाइन नहर ……….. में लोकार्पित की गई थी।
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- गुजरात
- महाराष्ट्र
उत्तर: 3
प्रश्न. अक्टूबर, 2017 में भारतीय दिवालियापन बोर्ड (आईबीबीआई) ने सूचना उपयोगिताओं के लिए मानकों को आसान बनाया है। सूचीबद्ध भारतीय कम्पनियाँ अब पेड-अप इक्विटी शेयर पूंजी का रख सकती हैं या ऐसी कम्पनियों में कुल मतदान शक्ति अधिकार रख सकती हैं।
- 80%
- 90%
- 100%
- 50%
उत्तर: 3
प्रश्न. 9 जनवरी, 2018 को, कम्पनी (संशोधन) अधिनियम, 2017 ने ……. के कुछ प्रावधानों में संशोधन किया।
- कम्पनी अधिनियम, 1956
- कम्पनी अधिनियम, 2011
- कम्पनी अधिनियम, 2013
- कम्पनी अधिनियम, 2014
उत्तर: 3
प्रश्न. “नौकरशाही के सिद्धांत” के संस्थापक जनक कौन थे?
- एफ, डब्ल्यू. टेलर
- मैक्स वेबर
- एल्टन मेयो
- हर्बट साइमन
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा देश सार्क (SAARC) संगठन का सदस्य नहीं है?
- पाकिस्तान
- नेपाल
- चीन
- भूटान
उत्तर: ??
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, रेलवे की परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने हेतु जॉब अलर्ट को बुकमार्क जरूर करें।