REET Syllabus 2022 In Hindi : राजस्थान पात्रता परीक्षा (REET) राजस्थान में शिक्षकों की एक पात्रता परीक्षा है जो राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों की पात्रता को परखा जाता है। आपको बता दें कि इसके लिए अधिसूचना 18 अप्रैल 2022 को जारी हुई थी तथा आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 मई 2022 निर्धारित की गई है।
राजस्थान REET की परीक्षा 23-24 जुलाई को होनी निर्धारित है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए Rajasthan REET Syllabus 2022 In Hindi को जानना बेहद ही जरूरी है, ताकि वे परीक्षा की तैयारी को सुनियोजित ढंग से कर सकें और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। ऐसे में इस लेख के जरिये हम आपको Rajasthan REET Syllabus In Hindi और REET Exam Pattern के बारे में पूरी जानकारी जानकारी देंगे।

Rajasthan REET का संक्षिप्त विवरण
- बोर्ड का नाम : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान
- पद का नाम : तृतीय श्रेणी शिक्षक
- परीक्षा की तिथि : 23-24 जुलाई 2022
- लेख का नाम : REET 2022 Syllabus In Hindi
- आधिकारिक वेबसाइट : http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/
Rajasthan REET परीक्षा पैटर्न
REET Exam Pattern की बात करें तो इसमें प्रश्नपत्र आयोजित कराए जाते हैं – पेपर -1 और पेपर -2, पेपर-1 का आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जाता है, जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। वहीं पेपर -2 का आयोजन उनके लिए होता है जो कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।
REET परीक्षा के लिए प्रश्नों की संख्या 150 है और कुल अंक भी 150 हैं। परीक्षा की समयावधि 2.5 घण्टे है। राजस्थान रीट परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जनकारी नीचे सूची में चरणबद्ध तरीके से दी गई है-
- REET Exam 2022 में कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं हैं।
- इसमें कुल प्रश्न / अंक 150 होते, हैं और हर प्रश्न 1 नंबर का होता है।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे और 30 मिनट होती है।
- कक्षा 1 से 5 वीं के शिक्षकों के लिए लेवल -1 की परीक्षा आयोजित की जाती है।
- कक्षा 6 से 8 वीं के शिक्षकों के लिए लेवल -2 की परीक्षा आयोजित की जाती है।
नीचे हमारे द्वारा दी गई तालिका के माध्यम से आप दोनों प्रश्न पत्रों के के पैटर्न और विषयों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे-
REET Level 1 परीक्षा पैटर्न – कक्षा 1 से 5 तक के लिए
अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
भाषा-1 | 30 | 30 |
भाषा-2 | 30 | 30 |
पर्यावरण विज्ञान | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
REET Level 2 परीक्षा पैटर्न – कक्षा 6 से 8 तक के लिए
अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | अंक |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
भाषा I (हिंदी, सिंधी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और गुजराती) | 30 | 30 |
भाषा II (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, सिंधी, पंजाबी और गुजराती) | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) सामाजिक विज्ञान शिक्षकों के लिए सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
कुल | 150 | 100 |
REET Syllabus In Hindi – संपूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी
आशा है हमारे द्वारा उपर राजस्थान REET परीक्षा पैटर्न की जानकारी आपको पूरी तरह से समझ आई होगी। अब हम आपको REET Syllabus In Hindi जानकारी विस्तारपूर्वक नीचे देने जा रहे हैं, जिसका अध्ययन करके आप जुलाई में होने वाली परीक्षा की तैयारी को बेहतर ढंग से कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको नीचे REET Syllabus 2022 In Hindi PDF Download लिंक भी प्रदान करेंगे जिससे आप REET Syllabus PDF Download आसानी से कर पाएंगे।
नीचे दी गई सूची में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन, गणित और विज्ञान, और अंग्रेजी जैसे चार मुख्य विषयों के लिए पाठ्यक्रम हैं, यही मुख्यतः राजस्थान REET परीक्षा में पूछे जाते हैं। ऐसे में आप इनका अध्ययन करें तथा REET Syllabus 2022 PDF डाउनलोड करें।
REET Syllabus 2022 Level -1 (बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
- बाल विकास : वृद्धि एवं विकास की संकल्पना, विकास के विभिन्न आयाम एवं सिद्धान्त, विकास को प्रभावित करने वाले कारक (विशेष रूप से परिवार एवं विद्यालय के संदर्भ में) एवं अधिगम से उनका संबंध
- वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका
- व्यक्तिगत विभिन्नताएँ : अर्थ प्रकार एवं व्यक्तिगत विभिन्नताओं को प्रभावित करने वाले कारक।
- व्यक्तित्व : संकल्पना प्रकार व व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक व्यक्तित्व का मापन।
- बुद्धि : संकल्पना, सिद्धान्त एवं इसका मापन, बहुबुद्धि सिद्धान्त एवं इसके निहितार्थ।
- विविध अधिगमकर्ताओं की समझ : पिछडे, विमंदित, प्रतिभाशाली, सृजनशील अलाभान्वित-वंचित, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे एवं अधिगम अक्षमता युक्त बच्चे।
- अधिगम में आने वाली कठिनाईयां
- समायोजन की संकल्पना एवं तरीके, समायोजन में अध्यापक की भूमिका
- अधिगम का अर्थ एवं संकल्पना अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक।
- अधिगम के सिद्धान्त एवं इनके निहितार्थ।
- बच्चे सीखते कैसे है अधिगम की प्रक्रियाएँ चिन्तन, कल्पना एवं तर्क
- अभिप्रेरणा व इसके अधिगम के लिए निहितार्थ
- शिक्षण अधिगम की प्रक्रियाएँ राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के संदर्भ में शिक्षण अधिगम की व्यूह रचना एवं विधियाँ
- आकलन, मापन एवं मूल्यांकन का अर्थ एवं उद्देश्य समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण सीखने के प्रतिफल
- क्रियात्मक अनुसन्धान
- शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 अध्यापकों की भूमिका एवं दायित्व।
पर्यावरण अध्ययन
- परिवार : आपसी संबंध, एकल एवं संयुक्त परिवार, सामाजिक बुराईया (बाल विवाह, दहेज प्रथा, बालश्रम, चौरी), दुर्व्यसन (नशाखोरी, धूमपान) और इनके व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम।
- वस्त्र एवं आवास : विभिन्न ऋतुओं में पहने जाने वाले वस्त्र, घर पर वस्त्रों का रख-रखाव, हस्त करघा तथा पावरलूम, जीव जन्तुओं के आवास, विभिन्न प्रकार के मानव आवास आवास और निकटवर्ती स्थानों की स्वच्छता आवास निर्माण हेतु विभिन्न प्रकार की सामग्री
- व्यवसाय : अपने परिवेश के व्यवसाय (कपड़े सिलना, बागवानी, कृषि कार्य, पशुपालन, सब्जीवाला आदि) लघु एवं कुटीर उद्योग, राजस्थान राज्य के प्रमुख उद्योग एवं हस्तकलाएं उपभोक्ता संरक्षण की आवश्यकता, सहकारी समितियां।
- हमारी सभ्यता, संस्कृति : राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय पर्व, राजस्थान के मेले एवं त्यौहार, राजस्थान की वेशभूषा एवं – आभूषण राजस्थान का खान पान, राजस्थान की वास्तुकला, राजस्थान के पर्यटन स्थल, राजस्थान की प्रमुख विभूतिया एवं गौरव राजस्थान की विरासत (प्रमुख दुर्ग, महल, स्मारक) राजस्थान की चित्रकला, राजस्थान के लोकदेवता।
- परिवहन और संचार : यातायात और संचार के साधन सड़क पर चलने और यातायात के नियम यातायात के संकेत, संचार साधनों का जीवन शैली पर प्रभाव।
- अपने शरीर की देखभाल : शरीर के बाहय अंग और उनकी साफ-सफाई शरीर के आंतरिक भागों की सामान्य जानकारी, संतुलित भोजन की जानकारी और इसका महत्व, सामान्य रोग (आत्रशोथ, अमीबायोसिस, मेटहीमोग्लोबिन एनिमिया, फ्लुओरोसिस, मलेरिया, डेंगू) उनके कारण और बचाव के उपाय, पल्स पोलियो अभियान।
- सजीव जगत : पादपों और जंतुओं के संगठन के स्तर सजीवों में विविधता, राज्य पुष्प राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी, – राज्य पशु संरक्षित वन क्षेत्रों एवं वन्य जीव (राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभ्यारण्य, बाघ संरक्षित क्षेत्र विश्व धरोहर) की जानकारी पादपों तथा जंतुओं की जातियों का संरक्षण, कृषि पद्धतियां।
- जल : जल, वन, नमभूमि और मरूस्थल की मूलभूत जानकारी, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण एवं इनका नियंत्रण, जल के गुण, जल के स्त्रोत जल प्रधान राजस्थान में कलात्मक जल स्त्रोत पेयजल व सिंचाई स्त्रोत।
- हमारी पृथ्वी व अंतरिक्ष : सौर परिवार भारत के अंतरिक्ष यात्री
- पर्वतारोहण : पर्वतारोहण में कठिनाईया एवं काम आने वाले औजार भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही।
- पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र एव संकल्पना : पर्यावरण अध्ययन का महत्व समाकलित पर्यावरण अध्ययन, पर्यावरण शिक्षा के अधिगम सिद्धान्त, पर्यावरण अध्ययन का विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के साथ अन्तर्सम्बन्ध एवं क्षेत्र।
- पर्यावरणीय शिक्षा शास्त्र : संकल्पना प्रस्तुतीकरण के उपागम क्रियाकलाप प्रयोग / प्रायोगिक कार्य, चर्चा समग्र एवं सतत मूल्यांकन, शिक्षण सामग्री / सहायक सामग्री, शिक्षण की समस्याएं सूचना एवं संचार प्रोद्यौगिकी।
बहु विकल्प प्रश्नों का मापदण्ड कक्षा 1 से 5 तक के राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम सत्र 2021-22 पाठ्य पुस्तकों एवं पाठ्य वस्तु के आधार पर होगा, लेकिन कठिनाई का स्तर सैकण्डरी (कक्षा 10) तक की पाठ्य पुस्तकों का होगा।
हिंदी : (भाषा-1)
- एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न पर्यायवाची, विलोम, वाक्याशों के लिए एक शब्द, शब्दार्थ, शब्द शुद्धि
- उपसर्ग, प्रत्यय, संधि और समास संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण अव्यय
- एक अपठित गद्यांश में से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न
- रेखांकित शब्दों का अर्थ स्पष्ट करना, वचन, काल, लिंग ज्ञात करना दिए गए शब्दों का वचन काल और लिंग बदलना।
- वाक्य रचना, वाक्य के अंग, वाक्य के प्रकार, पदबंध।
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ, विराम चिह्न। भाषा की शिक्षण विधि भाषा शिक्षण के उपागम, भाषा दक्षता का विकास
- भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) हिंदी भाषा शिक्षण में चुनौतियाँ, शिक्षण अधिगम सामग्री, पाठ्य पुस्तक, बहु-माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन।
- भाषा शिक्षण में मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण समग्र एवं सतत् मूल्यांकन, उपचारात्मक शिक्षण।
हिंदी (भाषा-2)
- एक अपठित गद्यांश आधारित निम्नलिखित व्याकरण संबंधी प्रश्न
- युग्म शब्द, वाक्याशों के लिए एक शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय । संधि, समास, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, लिंग, वचन, काल, शब्द शुद्धि।
- एक अपठित पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रश्न-
- भाव सौंदर्य विचार सौंदर्य
- नाद सौंदर्य
- शिल्प सौंदर्य
- जीवन दृष्टि
- वाक्य रचना, वाक्य के अंग वाक्य के भेद, पदबंध।मुहावरे लोकोक्तियाँ, कारक चिह्न अव्यय, विराम चिह्न।
- भाषा शिक्षण विधि, भाषा शिक्षण के उपागम, भाषायी दक्षता का विकास।
- भाषायी कौशलों का विकास (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) शिक्षण अधिगम सामग्री पाठ्य पुस्तक, बहु माध्यम एवं शिक्षण के अन्य संसाधन।
- भाषा शिक्षण में मूल्यांकन (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) उपलब्धि परीक्षण का
- निर्माण समग्र एवं सतत् मूल्यांकन उपचारात्मक शिक्षण।
गणित
- एक करोड़ तक की पूर्ण संख्याएँ स्थानीय मान, तुलना, गणितीय मूल संक्रियाएँ -जोड़, बाकी, गुणा, भाग भारतीय मुद्रा.
- भिन्न की अवधारणा, उचित भिन्ने, समान हर वाली उचित भिन्नों की तुलना, मिश्र भिन्ने, असमान हर वाली उचित भिन्नों की तुलना, भिन्नों की जोड़ बाकी, अभाज्य एवं संयुक्त संख्याएं, अभाज्य गुणनखण्ड, लघुत्तम समापवर्त्य महत्तम समापवर्तक।
- ऐकिक नियम, औसत, लाभ-हानि, सरल ब्याज
- समतल व वक्रतल, समतल व ठोस ज्यामितिय आकृतियाँ समतल ज्यामितीय आकृतियों की विशेषतायें बिन्दु, रेखा, किरण, रेखा खण्ड, कोण एवं उनके प्रकार । लम्बाई, भार, धारिता, समय, क्षेत्रमापन एवं इनकी मानक इकाइयां एवं उनमें संबंध वर्गाकार तथा आयतकार वस्तुओं के पृष्ठ तल का क्षेत्रफल एवं परिमाप।
- गणित की प्रकृति एवं तर्क शक्ति पाठ्यक्रम में गणित की महत्ता, गणित की भाषा, सामुदायिक गणित, आंकडों का प्रबंधन।
- औपचारिक एवं अनौपचारिक विधियों द्वारा मूल्यांकन, शिक्षण की समस्याएं, त्रुटि विश्लेषण एवं शिक्षण एवं अधिगम से संबंधित निदानात्मक एवं उपराचारात्मक शिक्षण।
बहु विकल्प प्रश्नों का मापदण्ड कक्षा 1 से 5 तक के राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं वर्तमान में प्रचलित सत्र 2021-22 पाठ्य पुस्तकों के आधार पर होगा, लेकिन कठिनाई का स्तर सैकण्डरी (कक्षा 10) तक की पाठ्य पुस्तकों का होगा।
REET Syllabus Level 2 की जानकारी
अगर आप कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए REET Syllabus Level 2 की जानकारी बेहद जरूरी है। ऐसे में आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए REET Syllabus 2022 Level 2 का पीडीएफ डाउनलोड करके इसकी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।
REET Syllabus 2022 Level 2 PDF
राजस्थान रीट परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
प्राथमिक शिक्षक लेवल 1 (कक्षा 1 से 5) और माध्यमिक शिक्षक लेवल 2 (कक्षा 6 से 8 वीं) है।
नहीं, इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
Rajasthan Reet 2022 की परीक्षा तिथि 23-24 जुलाई 2022 है।
आशा है, आपको हमारे द्वारा दिया गया REET Syllabus 2022 In Hindi और REET Syllabus 2022 PDF की जानकारी पसंद आई होगी। इस परीक्षा से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जॉब अलर्ट को बुकमार्क करें।