CISF Constable Syllabus 2022 : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कुछ दिनों पहले 1149 पदों के लिए अधिसूचना को जारी किया था। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च 2022 तय की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के लिए कई सारे उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन दिया था। वे उम्मीदवार अब इस परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
ऐसे में आज हम आपको CISF Constable Syllabus 2022 In Hindi तथा CISF Constable Exam Pattern की जानकारी विस्तारपूर्वक देंगे, जिससे आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें और इस भर्ती में चयनित हो सकें।
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2022 का संक्षिप्त विवरण
- भर्ती का नाम : सी.आई.एस.एफ. कांस्टेबल भर्ती 2022
- भर्ती बोर्ड का नाम : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
- पद का नाम : कांस्टेबल और फायरमैन
- पदों की संख्या : 1149 पद
- आवेदन की प्रक्रिया : ऑनलाइन
- लेख का नाम : CISF Constable Syllabus In Hindi
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.cisfrectt.in/
CISF Constable 2022 चयन प्रक्रिया
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित 5 चरणों के आधार पर किया जाएगा –
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- ओएमआर / कम्प्यूटर पर आधारित परीक्षा (CBT)
- दस्तावेज सत्यापन (DV)
- चिकित्सा प्रशिक्षण (DME)
यदि आप इन सारे चरणों में उत्तीर्ण होते हैं तो आपका चयन आपके चुने हुए पद के लिए हो जाएगा l
CISF Constable Syllabus 2022 का विश्लेषण करने से पहले आइए परीक्षा पैटर्न की बेहतर समझ लें, ऊपर हमने आपको चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता दिया है ताकि आप चयन प्रक्रिया और नीचे दिए गए परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बना सकें।
CISF Constable Exam Pattern
इस परीक्षा का परीक्षा पैटर्न निम्नलिखत है –
- Cisf Constable Exam 2022 में प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होगा तथा प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों का होगा।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, तथा समयावधि 120 मिनट होगी
- लिखित परीक्षा में प्रश्न 12 वीं के स्तर के होंगें, तथा गलत उत्तर के लिए कोई अंक काटे नहीं जाएंगे।
नीचे तालिका में परीक्षा में आने वाले विषय तथा अंको की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है-
क्रमांक | विषय | प्रश्नों की संख्या | निर्धारित अंक |
1 | सामान्य बुद्धि और तर्क (रीजनिंग) | 25 | 25 |
2 | सामान्य ज्ञान और जागरूकता | 25 | 25 |
3 | प्रारंभिक गणित | 25 | 25 |
4 | अंग्रेजी / हिंदी | 25 | 25 |
कुल | 100 | 100 |
CISF Constable Syllabus In Hindi – हिंदी में CISF कांस्टेबल सिलेबस की जानकारी
लिखित परीक्षा के लिए CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन 2022 सिलेबस को सामान्य जागरूकता / सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक स्तर पर गणित के साथ-साथ तार्किक तर्क विषयों जैसे विषयों में विभाजित किया गया है। नीचे हमने CISF Constable Syllabus In Hindi जानकारी दी है।
सामान्य बुद्धि और तर्क (रीजनिंग)
- Problem-Solving
- Directions
- Similarities and Differences
- Number/ Alphabet Series
- Relationship Concepts
- Arithmetical Reasoning
- Arithmetic Number Series
- Coding-Decoding, etc.
प्रारंभिक गणित
- क्षेत्रमिति, त्रिकोणमिति
- समानुपात
- अनुपात
- लाभ-हानि
- बट्टा
- वृत्त
- संख्या पद्धति
- मिश्रण
- काम समय
- नाव धारा
- पाइप टंकी
- लघुत्तम समापवर्तक
- महत्तम समापवर्तक
- समय-दूरी
- रेलगाड़ी, इत्यादि
सामान्य ज्ञान और जागरूकता
- संस्कृति और धर्म, स्वतंत्रता आंदोलन, भारत के बारे में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तथ्य, विरासत, कला और नृत्य इत्यादि।
- चैंपियनशिप/विजेता/शर्तें/खिलाड़ियों की संख्या आदि से संबंधित प्रश्न।
- रक्षा, युद्ध और पड़ोसी, पुरस्कार और लेखक, खोजें, रोग और पोषण।
- करेंट अफेयर्स, भाषाएं, राजधानियां और मुद्राएं।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राष्ट्रीय: पक्षी/पशु/खेल/फूल/गीत/ध्वज/स्मारक इत्यादि।
- मिट्टी, नदियाँ, पहाड़, बंदरगाह, अंतर्देशीय, बंदरगाह आदि से संबंधित प्रश्न।
अंग्रेजी / हिंदी
अंग्रेजी के विषय | हिंदी के विषय |
Fill in the Blanks | शब्दों के बहुवचन |
Spot the Error | वर्तनी की सामान्य अशुद्धियाँ तथा शब्दों के शब्द रूप |
Synonyms/Homonyms | किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन |
Antonyms | मुहावरा व उनका अर्थ |
Spellings/Detecting Mis-spelt words | अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप |
Idioms & Phrases | विलोमार्थी शब्द |
One Word Substitution | समानार्थी व पर्यायवाची शब्द |
Improvement of Sentences | अनेक शब्दों के लिए एक शब्द |
Direct/Indirect Speech | कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ |
Active/Passive Voice | क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना |
Parajumbles | संधि विच्छेद |
Cloze Passage & Reading Comprehension etc. | रचना एवं रचयिता आदि |
CISF Constable Syllabus 2022 PDF Download करें
यदि आप CISF Constable Syllabus PDF को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CISF Constable Recruitment 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
CISF Constable परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएंगी।
CISF Constable परीक्षा के लिए समयावधि 2 घण्टे निर्धारित किए गए हैंl
CISF Constable परीक्षा में किसी भी प्रकार का नाकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है l
आशा है हमारे द्वारा CISF Constable Syllabus In Hindi तथा CISF Constable Exam Patten के बारे में दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, इस भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए जॉब अलर्ट को बुकमार्क करें l